{"_id":"5a5a70504f1c1bf7408b4b3b","slug":"15158766147-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की छात्रा से सरेशाम घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर की छात्रा से सरेशाम घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में आठवीं की छात्रा द्वारा मनचलों से तंग आकर आत्मदाह करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि शनिवार शाम दो शराबी युवकों ने घर में घुसकर इंटर की छात्रा से गैंगरेप करने की कोशिश की। छात्रा शोर मचाते हुए घर से बाहर दौड़ी तो भीड़ लग गई। आरोपी भी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। शाम करीब सात बजे इंटर की यह छात्रा अपने घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां बाजार गई हुई थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले दो युवक छात्रा को घर में अकेली पाकर घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर छात्रा घर के बाहर दौड़ी तो उसका शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आरोप है कि छात्रा का पिता जब विरोध दर्ज कराने आरोपियों के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी लेकर आरोपियों के घर पर दबिश दी। लेकिन दोनों में से कोई भी आरोपी युवक हत्थे नहीं चढ़ा।
छेड़छाड़ में दर्ज हुआ केस
इस संबंध में थानाध्यक्ष भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी चंद्रभान और सेंसरपाल ने घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की धाराओं के अलावा पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
बेटियों का जीना हुआ दुश्वार
भावनपुर थाना क्षेत्र में जिस तरह आठवीं की एक छात्रा को मनचले दो माह से ज्यादा समय से परेशान कर रहे थे, उसी तरह की पीड़ा इंटर की इस छात्रा ने व्यक्त की है। इस छात्रा के आरोप हैं कि पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी युवक उसे परेशान करते आ रहे हैं। स्कूल जाते-आते समय उसके साथ छेड़छाड़ की जाती है। पीड़िता ने थाना भावनपुर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
खास बातें
छात्रा शोर मचाते हुए घर के बाहर दौड़ी तो लगी लोगों की भीड़, आरोपी फरार हुए
पड़ोसी दो युवक शराब के नशे में घुसे थे घर में, कार्रवाई के लिए थाने पहुंचा पीड़ित पक्ष