फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चेन और कुंडल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार

चेन और कुंडल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार

Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चेन और कुंडल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार
मेरठ। महिलाओं से चेन, कुंडल और मोबाइल फोन लूटने वाले शातिर आदिल और सलमान निवासी लिसाड़ी गेट मंगलवार को नौचंदी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने रात को थाने पहुंचकर इन लुटेरों से पूछताछ की। इनसे लूटी गई चेन, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इन लुटेरों ने रामबाग कॉलोनी निवासी बबली चड्ढा से बीते रविवार चेन लूटी थी। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। फुटेज के सहारे इनकी गिरफ्तारी हुई। वहीं, दोनों ने ईद से पहले घंटाघर पर रिक्शा पर सवार महिला से चेन लूटी थी। 15 दिन पहले शास्त्रीनगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन झपट ली थी। हापुड़ रोड पर दो लड़कियों के मोबाइल फोन लूटे थे। लूट के बाद ये आरोपी चेन और कुंडल एक सराफ को बेचते थे। पैसों का बंटवारा कर प्रेमिका के साथ मॉल में घूमते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed