फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक वृध्द महिला ने एसडीएम मवाना को आप बिती बताते हुए पुत्र व पुत्र वधु पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

एक वृध्द महिला ने एसडीएम मवाना को आप बिती बताते हुए पुत्र व पुत्र वधु पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

Thu, 04 Jan 2018 08:53 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
एक वृध्द महिला ने एसडीएम मवाना को आप बिती बताते हुए  पुत्र व पुत्र वधु पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
मवाना। ग्राम पहाड़पुर निवासी वृद्धा ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपने पुत्र एवं पुत्रवधू की मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की। एसडीएम ने संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित लेखपाल को रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर निवासी वृद्धा बलवीरी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को बताया कि पुत्र एवं पुत्रवधू ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया है। पीड़ित का कहना कि उसका पुत्र परिवहन निगम में नौकरी करता है। वह शाम को घर आने पर पीड़िता के साथ मारपीट करता था। इस पर पुत्रवधू भी मारपीट करने लगी और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना कि वह घर से बाहर रहकर गुजर बसर कर रहीं है। उसे समय पर न भोजन और न ही कपड़ा मिलता है। पीड़िता का पति भी उसकी सहायता नहीं करता है। इस पर एसडीएम मवाना ने पीड़िता को गर्म कंबल देकर मवाना थाना प्रभारी को उसकी सहायता करने एवं संबंधित लेखपाल को फोन पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


सुभाष चौक पर तमंचा लहराया
मवाना। पुलिस ने नगर के सुभाष चौक पर तमंचा लहराने की सूचना पाकर एक युवक को उठा लिया। उसे पूछताछ करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
सुभाष चौक पर बृहस्पतिवार को दिनदहाडे़ तमंचा लहराने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि तमंचा लहराने वाला युवक फरार हो गया था। पुलिस ने गिरफ्त में लिये युवक से पूछताछ की। उसने स्वयं को मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी बताया। पुलिस ने इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed