{"_id":"599201ab4f1c1b68398b47ef","slug":"151502740907-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते पकड़े, कुर्सी मेज लेकर छोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते पकड़े, कुर्सी मेज लेकर छोड़े
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। थानों और चौकियों में आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को पुलिस तीन जुआरियों को चौकी में ले आई। जिनसे छोड़ने की एवज में कुर्सी मेज मंगवा ली। भंडाफोड़ होने पर पुलिस कुर्सी और मेज वापस करने की बात कर रही है।
मामला मेडिकल थाने की जेल चुंगी चौकी का है। पुलिस राजीव गांधी नगर से जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़कर आई थी। इसके बाद आरोपियों के परिजन चौकी पर पहुंचे। आरोप है चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने आरोपियों को छोड़ने के एवज में कुर्सी मेज मंगवा ली। एक आरोपी के परिजनों ने अपने बेटे को बेकसूर बताकर हंगामा किया तो मामला तूल पकड़ने पर पुलिसकर्मी मेज कुर्सी वापस लौटाने की बात कहने लगे। इस मामले की वीडियो भी बना ली गई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारी से करने की बात कही गई।