{"_id":"5a4559834f1c1b10788b56cd","slug":"15144945017-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर के बंद मकान में दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर के बंद मकान में दो लाख की चोरी
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में प्रोफेसर के बंद मकान से बदमाशाें ने दो लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। वारदात का पता सुबह प्रोफेसर के घर लौटने पर चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पल्लवपुरम फेज दो के मकान संख्या एन 42 में डॉ. नाजिम अली परिवार के साथ रहते हैं। नाजिम अली सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वह पीलीभीत अपने भाई के यहां गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वे पल्लवपुरम स्थित आवास पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। बदमाशों ने बुधवार रात किसी समय मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे साढ़े तेरह हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, पायल, आर्टीफिशयल ज्वैलरी समेत करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें आज रात कोटा राजस्थान में अपनी बेटे के पास जाना था। घटना के बाद पीड़ित ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि चोरी की तहरीर आ गई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।