फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिलांज मॉल के थियेटर में घुसे प्रदर्शनकारी, स्क्रीन के सामने लहराए हथियार और डंडे

मिलांज मॉल के थियेटर में घुसे प्रदर्शनकारी, स्क्रीन के सामने लहराए हथियार और डंडे

Sat, 23 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
मिलांज मॉल के थियेटर में घुसे प्रदर्शनकारी, स्क्रीन के सामने लहराए हथियार और डंडे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)।
फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में लोगों ने मिलांज मॉल में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने फिल्म टाइगर जिंदा है के पोस्टर फाड़ दिए और तोड़फोड़ कर पिस्टल व डंडे लहराए। इससे वहां हड़कंप मच गया और फिल्म देख रहे लोग बाहर निकल आए। बाद में मैनेजर और कर्मचारियों ने शो नहीं चलाने का आश्वासन दिया तो वे शांत हुए।
वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि सलमान खान ने समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इसके विरोध में पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी में रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोग शुक्रवार को हाईवे स्थित मिलांज मॉल में टाइगर जिंदा है के शो को रुकवाने पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पहुंचे और लाठी डंडों से तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ के साथ अभद्रता की। इस दौरान वे थियेटर में घुस गए, जहां फिल्म का शो चल रहा था। वहां जमकर हंगामा किया और हथियार व डंडे लहराए। साथ ही स्क्रीन को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।
विज्ञापन

हंगामे के बीच फिल्म देख रहे दर्शकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मैनेजर लोकेश कुमार अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे और शो को बंद करा किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पार्षद विक्रांत ढाका भी वहां पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर उन्हें वहां से ले गए। जबकि मॉल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी कि प्रदर्शनकारी भाजपा पार्षद के साथ आए थे। एसओ दौराला धर्मेंद्र कुमार और पल्लवपुरम एसओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि जबतक लोग जा चुके थे। मैनेजर लोकेश कुमार ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म चलाई तो आग लगा देंगे
हंगामे के दौरान लोगों ने धमकी दी कि अगर फिल्म चलाई तो मॉल में आग लगा देंगे। उनकी धमकी को देखकर जहां मॉल और सिनेमा प्रबंधन की सांसे अटक गई, वहीं फिल्म देख रहे दर्शक भी घबरा गए। इसके बाद मॉल में चल रहे सभी शो बंद कर दिए गए। बाद में पुलिस पहुंची तो फिल्म को चलाया गया।


कार्रवाई की जाएगी
फिल्म को लेकर हंगामा किया गया था और शो को बंद करा दिया गया। प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। जिस तरह से मॉल पर तोड़फोड़ की यह ठीक नहीं है। पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला

कानून व्यवस्था खराब नहीं होने देंगे
बॉक्स आफिस में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, उनकी ड्यूटी छात्रसंघ के चुनाव में लगी हुई थी, वे बाद में पहुंचे थे। कानून व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी। दिलीप कुमार शर्मा, एसओ पल्लवपुरम

स्टाफ को दी धमकी
सलमान खान की फिल्म को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने तोड़फोड़ की और थियेटर में घुसकर स्क्रीन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पिस्टल और डंडे भी लहराए। स्टाफ के साथ अभद्रता कर धमकी दी। लोकेश कुमार, मैनेजर, कार्नीवाल थियेटर


मॉल पहुंचने पर ही जानकारी हुई
वाल्मीकि समाज के लोगों ने मॉल पर प्रदर्शन किया। सूचना पर वह भी वहां पहुंचे और उन्हें शांत कराया। मॉल पर पहुंचने के बाद ही उन्हें हंगामा की सूचना मिली थी। विक्रात ढाका, पार्षद

खास बात
सलमान खान की टिप्पणी के खिलाफ वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया हंगामा
फिल्म टाइगर जिंदा है के पोस्टर फाड़े, थिएटर में घुसकर शो बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed