{"_id":"5a219a7b4f1c1bc1678bf1f9","slug":"151215180116-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बंधक बनाकर दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बंधक बनाकर दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए जा रही किशोरी का गांव के दो युवकों ने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि गन्ने के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने देर रात खेत से किशोरी को बंधनमुक्त कराया। हालांकि आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी एक किशोरी घर से शौच के लिए जंगल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के अखिलेश एवं नीरज ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे ईख के खेत में ले गए। आरोप है कि उन्होंने वहां किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी के घर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन दिनभर जंगल की खाक छानने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। देर शाम ग्रामीण फिर से एकत्र हुए और किशोरी की तलाश शुरू की। देर रात गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत से किशोरी को बंधन मुक्त कराया। देर रात परिजन ग्रामीण के साथ दौराला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित का दौराला सीएचसी में परीक्षण कराया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।-धारा सिंह, एसएसआई दौराला
विज्ञापन
मुख्य बातें
देर रात ग्रामीणों ने एक खेत से नाबालिग को कराया बंधनमुक्त
पीड़ित की तहरीर पर दौराला थाने में दर्ज किया गया मुकदमा