{"_id":"5a11f0e24f1c1b59678bce7e","slug":"151112532815-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में नशीला पद्धार्थ पिलाकर ई रिक्सा, नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला में नशीला पद्धार्थ पिलाकर ई रिक्सा, नगदी और मोबाइल लूटा
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
- बदमाशों ने चालक से नकदी भी लूटी, बंधक बनाकर खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास दो बदमाशों ने एक ई रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई रिक्शा समेत नगदी मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद बदमाशों ने उसे खेतों में फेंक दिया और फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
दौराला कस्बा निवासी कुंवरपाल ई रिक्शा चालक है। दो दिन पहले दौराला चौराहे से दो बदमाश उसे मिले और सेब की पेटिया लाने की बात कहते हुए सिवाया टोल प्लाजा के पास चलने के लिए कहा। जब वह टोल के पास एक ढाबे पर पहुंचे तो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे चाय पीने की बात कही। साथ ही उसे भी चाय पिलाई। चाय पीने के बाद कुंवरपाल बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसे बेहोशी की हालत में खेत में फेंक दिया और उसका ई रिक्शा, नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। काफी देर बाद होश में आने पर किसी तरह कुंवरपाल अपने घर पहुंचा और मामले की सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित रविवार को दौराला थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी।