{"_id":"5a0727064f1c1bf2538bc2c0","slug":"1510418283839-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्घुत निगम व प्रवर्तन दल का चार गांवों में छापा, बिजली चोरी कर रहे 39 के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्घुत निगम व प्रवर्तन दल का चार गांवों में छापा, बिजली चोरी कर रहे 39 के खिलाफ कार्रवाई
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। प्रवर्तन दल एवं विद्युत निगम की टीम ने शनिवार को गांव कौल, खड़खड़ी, खासपुर एवं बिजौली में छापेमारी की। यहां पांचों गांवों में बकाए को लेकर पहले काटे गए 39 कनेक्शनधारक एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। निगम की ओर से सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विद्युत निगम के जेई ब्रह्मजीत सिंह, जयवीर सिंह, नितेश कुमार, उपखंड अधिकारी इमरान खान सहित प्रवर्तन दल के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह सहित टीम ने गांव खड़खड़ी में छापेमारी की। यहां बकाये को लेकर पहले काटे गये कनेक्शन अवैध रूप से चालू मिले। इनमें विक्रम सिंह, कर्मपाल, श्रीस्वरूप, कुसुम, चंद्रपाल, कंवर सिंह, दीपक कुमार तथा गांव खासपुर में दयानंद, अनिल शर्मा, इसामुद्दीन, जाकिर, मनोहर, लख्मीचंद, सुनील शर्मा, महेंद्री, संतरपाल, कालू समेत गांव बिजौली में नरेंद्र, देवीशरण, सुभाष, शिवकुमार, करन सिंह, संजय कुमार, मूलचंद गांव कौल से योगेश, ब्रह्मदत्त, सुनील, प्रमोद कुमार, ओमकार, महावीर सिंह, शिव, रिछपाल, गिरवर, ग्यासुद्दीन, मेहराजुद्दीन, इंसार अली, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे। टीम ने सभी के केबल जब्त कर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।