फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किनौनी मिल के आई टी विभाग द्वारा किसानों का रूपया हडपने का एक और मामला सामने आया

किनौनी मिल के आई टी विभाग द्वारा किसानों का रूपया हडपने का एक और मामला सामने आया

Sat, 30 Sep 2017 08:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
किनौनी मिल के आई टी विभाग द्वारा किसानों का रूपया हडपने का एक और मामला सामने आया
रोहटा।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी के आईटी विभाग द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में की गई हेराफेरी का एक और मामला उजागर हुआ है। जिसमें कर्मचारी द्वारा कुछ किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को अपने खाते में ट्रांसफर कर रुपये हड़पने का प्रयास किया गया है। पुलिस अब उसे भी मुल्जिम बनाने में जुट गई है।
बता दें कि बजाज शुगर मिल किनौनी के आईटी विभाग द्वारा खिवाई, बाड़म, हर्रा, जसड़ आदि कई गांवों के किसानों का गत सीजन के लगभग बीस लाख रुपये अपने चहेते कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर करने का मामला तीन माह पूर्व प्रकाश में आया था। जिसमें मिल के आईटी विभाग के हेड आकाशद्वीप की मिलीभगत से दो अन्य कर्मचारियों के खातों में उक्त धनराशि हड़पने का मामला गन्ना विभाग की जांच में पकड़ में आया था। इन सभी के खिलाफ दौराला गन्ना समिति के सचिव आनंद प्रकाश दूबे ने मुकदमा कायम कराया था। इसकी जांच इस समय रोहटा थाने के एसएसआई आनंद पाल राघव कर रहे हैं। जिसमें एसएसआई ने मिल के आईटी विभाग को खंगाला तो उसमें कई अन्य मामले भी पकड़ में आए। जिसमें मिल के एक कर्मचारी मोहित द्वारा अपने बचत खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर करने का मामला भी पकड़ में आया है। एसएसआई का कहना है कि पूरे मामले में आईटी हेड संलिप्त हैं। उसकी मिलीभगत से यह खेल कई साल से चल रहा है। इसमें कुछ भोले भाले किसानों को निशाना बनाया गया है। यदि गन्ना विभाग पुलिस के साथ आईटी विभाग की जांच में सहयोग दे तो बड़ा घोटाला पकड़ में आ सकता है। पुलिस जांच में मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर मामले का पटाक्षेप करने में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ रोहटा रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में हेराफेरी का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट लेकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस जांच में घोटाले की खुल रही हैं परतें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed