{"_id":"59bc4a0d4f1c1b19688b4cd1","slug":"15055119761-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर मोहनीपुर मार्ग पर शिक्षक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर मोहनीपुर मार्ग पर शिक्षक से लूट
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर मोहनीपुर मार्ग पर देर शाम घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
शाहपुर-मोहनीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम कार सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने बाइक सवार शिक्षक से हजारों की नकदी, सोने की चेन सहित अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है।
मोहनीपुर गांव निवासी अंकित पुत्र यशपाल जंगेठी गांव में सांई पॉटीटेकिभनक में शिक्षक हैं। बीती शाम वह किसी काम से गांव शाहपुर गए थे। लौटते समय शाहपुर-मोहनीपुर मार्ग पर स्विफ्ट कार सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया। कनपटी पर तमंचा सटाते हुए बदमाशों ने आठ हजार रुपये, एक सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में शिक्षक बाइक लेकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में काबिंग की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। दौराला एसओ धर्मेेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।