{"_id":"59bc4a024f1c1b20688b4d7e","slug":"15055119652-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा में भवन बनवाने के नाम पर लाखो का चूना लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूडा में भवन बनवाने के नाम पर लाखो का चूना लगाया
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। एसएसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रहमापुर निवासी बिरजु पुत्र बृह्म सिंह ने बताया कि थाना रामराज क्षेत्र के गांव हाशिमपुर निवासी अमित कुमार पुत्र भरत सिंह ने उससे तथा हस्तिनापुर निवासी मोहन सिंह, प्रवेश व पंकज से डूडा योजना के तहत भवन निर्माण कराने के नाम पर एक लाख चालिस हजार रुपये लिए थे। काफी समय तक अमित उन्हें टरकाता रहा। पीड़ितों ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सट्टा लगाते पकड़ा
बहसूमा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक युवक को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी महमूदपुर सिखेड़ा निवासी रामपाल है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
प्रिंटर और नकदी चोरी
बहसूमा। मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसे मौड़ खुर्द स्थित पंजाब नेशनल बैंक ने सदरपुर स्थित गांव में बैंक मित्र केंद्र आवंटित कर रखा है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने केंद्र के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर एक प्रिंटर व साढे़ बारह हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पर तेजाब फेंका
बहसूमा। कोहला निवासी पूर्व प्रधान शिव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के बाहरी छोर स्थित घेर में सोया हुआ था। आरोप है कि रात में किसी ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि तेजाब से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। केवल चादर और उसका बनियान कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मामले में पूर्व प्रधान न तहरीर नहीं दी।
बच्चों ने बनाए अखबार से बैग
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंट फोर्ट एकेडमी में शुक्रवार को प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा एक से कक्षा 5 तक बच्चों ने भाग लिया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक डॉ. समीर वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में पेपर मेकिंग प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को अखबार से बैग बनवाए गए। इस मौके पर राखी, अंजली, सिमरन व दीप शिखा आदि का सहयोग रहा।
कार्यकर्ता सम्मेलन आज
बहसूमा। सपा छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को मवाना स्थित गार्डन सीटी मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें पूर्व एमएलसी व जिला प्रभारी आनंद भदौरिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने दी। साथ ही गांव अकबरपुर सादात, अस्सा, घोरिया व खालिदपुर का दौरा कर लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान अमित राणा, राहुल गुर्जर, सुबोध गुर्जर, वाकिब, वसिम आदि रहे।