{"_id":"59bbd3eb4f1c1b8e688b4b14","slug":"15054817351816-51-30-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबथुवा में पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लाठी डंडों से पीटा 16-51-30","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबथुवा में पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लाठी डंडों से पीटा 16-51-30
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
दबथुवा में शुक्रवार सुबह युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के थाने में हंगामा किया। दबथुवा निवासी कुलदीप पुत्र कृष्णपाल का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। कुलदीप शुक्रवार सुबह घर से घेर में जा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश में उसे घेरकर लाठी डंडो से पीट दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण उसे बचाने को दौडे़। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। घायल कुलदीप को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मौके पर राजकुमार, बीर सिंह, अनिल, बिजेंद्र, राजेंद्र, सोमपाल आदि मौजूद रहे।