फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिंचाई विभाग के क्लर्क ने गृह क्लेश के चलते गंगनहर में छलांग लगाई

सिंचाई विभाग के क्लर्क ने गृह क्लेश के चलते गंगनहर में छलांग लगाई

Fri, 15 Sep 2017 01:45 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के क्लर्क ने गृह क्लेश के चलते गंगनहर में छलांग लगाई
गांव पूठखास निवासी क्लर्क सिंचाई विभाग में था तैनात
विज्ञापन

देरशाम तक तलाश में जुटे रहे परिजन, गोताखोरों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
थाना क्षेत्र के गांव पूठखास निवासी सिंचाई विभाग के क्लर्क ने गृहकलह के चलते गंगनहर में छलांग लगा दी। देरशाम तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से गोताखोरों से उसकी तलाश कराने की मांग की।
गांव निवासी वीरेन्द्र गिरी (55) पुत्र इतवार गिरी वर्तमान में गोकुल विहार कालोनी रोहटा रोड, मेरठ में परिवार समेत रहते हैं। वीरेन्द्र मेरठ में सिंचाई विभाग में वरिष्ठ क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार से कई दिनों से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले, लेकिन ऑफिस जाने की जगह वह पूठ गांव पहुंच गए। यहां शराब पीने के बाद उन्हाेंने गंगनहर पुल पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। कुछ युवक उन्हें निकालने के लिए गंगनहर में कूदे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से गोताखोरों को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा भी किया। देर शाम तक वीरेंद्र के परिजन गंगनहर में उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

तीन साल पहले पुत्र ने दी थी जान
तीन साल पहले वीरेन्द्र गिरी के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र गौरव ने भी गंगनहर में कूदकर जान दे दी थी। बताया जाता है कि वह दूसरी बिरादरी की एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन इस बात पर सहमत नहीं थे। इसके चलते उसके अपनी प्रेमिका के साथ गंगनहर में कूद कर जान दे दी थी। घटना के तीन दिन बाद दोनों के शव पूठ गांव के पास ही मिले थे। परिवार अभी इस घटना के उबर भी नहीं पाया था कि वीरेन्द्र ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed