{"_id":"5997520c4f1c1b34798b4ae3","slug":"150308918312-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से प्रेमी के साथ रह रही प्रेमिका प्रेमी द्वारा विवाह से इंकार करने पर आत्महत्या करने चल दी थी। जिसको पुलिस ने पकड लिया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल से प्रेमी के साथ रह रही प्रेमिका प्रेमी द्वारा विवाह से इंकार करने पर आत्महत्या करने चल दी थी। जिसको पुलिस ने पकड लिया।
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के इंकार पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
चार साल से प्रेमी के साथ मवाना में रह रही थी युवती
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवार में हुई शादी के लिए सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
प्रेमी के साथ चार साल से रह रही हापुड़ निवासी युवती आत्मदाह के इरादे से नहर में डूबने पहुंच गई। इस बीच मौके पर पहुंची डायल 100 ने युवती को बचाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया। दोनों पक्षों में बाद में सहमति बनने पर बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया।
हापुड़ निवासी युवती ने बताया कि बिना शादी वह बीते चार साल से फतेहपुर प्रेम रामराज निवासी युवक के साथ मवाना में रामबाग कालोनी में किराए पर मकान लेकर रह रही थी। युवती अपने प्रेमी से लगातार शादी करने का आग्रह कर रही थी। इस बीच प्रेमी उसे झांसा दे रहा था। युवती के अनुसार युवक ने अब उसे पीटना भी शुरू कर दिया था। मारपीट से त्रस्त युवती शुक्रवार को नहर में डूबने पहुंच गई। इस बीच मौके पर खड़ी डायल 100 ने उसे रोक लिया। युवती को समझाकर पुलिस उसे थाने में ले आई। इस बीच दोनों के परिजन थाने में पहुंच गये। बाद में दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत हो गये। दरोगा रविंद्र पाल ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी के लिए सहमति बन गई है।