फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक की हत्या कर शव मस्जिद के पीछे फैका

युवक की हत्या कर शव मस्जिद के पीछे फैका

Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव मस्जिद के पीछे फैका
सिटी के लिए भी
विज्ञापन

शिनाख्त नूर गार्डन फतेउल्लापुर निवासी इमरान के रूप में हुई
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से बुधवार रात से लापता चल रहे व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार सुबह हापुड़ रोड पर जुबैदा मस्जिद के पीछे नाले किनारे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इमरान (42) पुत्र इमलाक मूल रूप से हापुड़ के थाना सिभांवली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी है। वह कई वर्षों से थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव जेई में रिश्तेदारी में रहता था। वह बीते दो वर्षं से पत्नी गुलबहार, बेटी एवं दो बेटों के साथ मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के नूर गार्डन फतेउल्लापुर में मस्जिद के निकट रहता है। परिजनों के अनुसार इमरान बीते पांच दिन से घर नहीं लौटा था। वह बुधवार रात्रि करीब 11 बजे घर पहुुंचा तथा कुछ समय बाद ही शौच के लिए निकल गया। इसके बाद इमरान घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पत्नी ने रिश्तेदारी समेत कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार सुबह हापुड़ रोड स्थित जुबैदा मस्जिद के पीछे नाले किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी खरखौदा पुलिस को दी। इस पर सीओ किठौर और इंस्पेक्टर खरखौदा घटनास्थल पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस को जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इस पर उसकी शिनाख्त इमरान पुत्र इमलाक के रूप में हुई। पुलिस ने थाना भावनपुर से गांव जेई में जानकारी कराई। इमरान के रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी को जानकारी दी। इसके बाद पत्नी समेत अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की। उधर, पुलिस ने कांशीराम निवासी गफ्फार पुत्र अलीजान की ओर से शव मिलने की सूचना दर्ज कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गला घोंटकर की हत्या
पुलिस के अनुसार प्रथमद्ष्टा हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है। गले पर रस्सी का निशान साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि शरीर पर खरोंच के निशान भी है। जिससे लगता है कि हत्या अन्यत्र करके शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed