{"_id":"597f4ac24f1c1b452b8b4615","slug":"15015145225-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद पर वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/जानी। मामूली विवाद पर हुई कहासुनी के बाद एक वृद्ध की रविवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात जानी थाना क्षेत्र के जौहरा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार गांव निवासी सोहन पाल (60) पुत्र तुलसी राम की पड़ोसी वीरपाल से कुछ दिन पूर्व मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रविवार रात करीब 11:30 बजे वीरपाल और उसका बेटा अरुण सोहन पाल को बातचीत करने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। कुछ देर बाद घर के पास ही फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो सोहनपाल पर पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर सोहन पाल के परिजन दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गए। सोहन पाल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कारण पूछा तो चुप्पी साध ली
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष मजदूरी करते हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी वीरपाल और अरुण के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोहन पाल के परिजन विवाद का सही कारण नहीं बता रहे हैं। काफी पूछने के बावजूद परिजनों ने चुप्पी साध ली। जबकि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मामला बहुत छोटा था। लेकिन फिर दोबारा हुई मारपीट में वृद्ध की हत्या कर दी गई। आरोपियों से विवाद का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
- जानी के जौहरा गांव में वारदात, हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार