{"_id":"5978a71a4f1c1b5f3f8b45af","slug":"15010794033-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डॉट से क्षुब्ध किशोर ने गंगनहर में छलांग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की डॉट से क्षुब्ध किशोर ने गंगनहर में छलांग लगाई
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
ग्राम आजमपुर निवासी पंद्रह वर्षीय किशोर ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर मंगलवार रात गंगनहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने गंगनहर में तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। खबर लिखे जाने तक गोताखोर तलाश में जुटे हुए थे।
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी किसान मुकेश ने मंगलवार रात अपने पुत्र गौरव (15) से पशुओं को चारा डालने के लिए कहा था। इस पर गौरव अनसुना कर टीवी देखता रहा। इससे नाराज होकर मुकेश ने गौरव को डांट दिया। इससे क्षुब्ध गौरव साइकिल उठाकर घर से चल दिया और गंगनहर पहुंचकर पानी में छलांग लगा दी। उसे राहगीरों ने देख लिया तथा रोहटा पुलिस को जानकारी दी। इस पर गौरव के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को गौरव की साइकिल गंगनहर पुल पर मिली। गौरव के गंगनहर में छलांग लगाने की खबर आजमपुर गांव में फैल गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर गौरव की तलाश शुरू कर दी। रातभर तलाश करने के बाद भी गौरव का सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बुधवार सुबह किराये कर नाव एवं गोताखोर बुलाकर गौरव की तलाश कराई परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव अपने पिता की दो संतानों में दूसरे नंबर का है। उसका बड़ा भाई 11वीं का छात्र है जबकि गौरव आठवी कक्षा में पढ़ता है। रोहटा थानाध्यक्ष रवींद्र चंद पंत का कहना है कि गौरव के गंगनहर में कूदने की जानकारी मिली थी। परिजन अपने स्तर से तलाश में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से पीएसी के गोताखोर बुलाकर गौरव की तलाश कराई जाएगी। वहीं, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी
गोताखोरों के तलाश करने के बावजूद आजमपुर के गौरव का सुराग नहीं