फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14 लाख रूपये का एबीसी गायब नही है कोई वारिस

14 लाख रूपये का एबीसी गायब नही है कोई वारिस

Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
14 लाख रूपये का एबीसी गायब नही है कोई वारिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा।
कस्बे में एक माह से बिजली के पोल से लाखों रुपये का एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) चोरी होने का सिलसिला जारी है। हालांकि न तो विद्युत निगम और न ही नगर पंचायत इसको लेकर चिंतित है। इसके चलते किसी ने भी थाने में तहरीर देना मुनासिब नहीं समझा है।
ग्राम हंसापुर मार्ग स्थित बिजली के चार पोल से चोर मंगलवार रात एरियल बंच कडंक्टर चोरी कर ले गए। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। यह एबीसी चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व नवजीवन इंटर कालेज के निकट से करीब चार लाख रुपये का एबीसी चोरी कर लिया था। इससे करीब 20 दिन पूर्व रामकटोरी शिव मंदिर एवं मुख्य मार्ग के निकट से लगभग छह लाख रुपये का एबीसी चोरी हो गया था। हालांकि चोरी की इन घटनाओं के संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी गई है। इससे लग रहा है कि कस्बे में एबीसी का कोई वारिस नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि दो वर्ष पूर्व बहसूमा नगर पंचायत द्वारा कस्बे के कुछ मुख्य मार्ग एवं गलियों में एबीसी लगवाया गया था। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से चोरी रोकना था। हालांकि उसमें सालों बीतने के बाद भी करंट नहीं छोड़ा गया था। इसका फायदा आम जनता को नहीं मिला, लेकिन चोर बखूबी उठा रहे हैं। चोर लाखों रुपये का एबीसी चोरी कर चुके हैं। विद्युत निगम एवं नगर पंचायत इसकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बहसूमा बिजलीघर के जेई धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि नगर पंचायत ने आज तक उन्हें पोल हैंडओवर नहीं किए गए हैं। इसलिए विद्युत निगम का उक्त पोल के एबीसी से कोई संबंध नहीं है। उधर, नगर पंचायत के ईओ का कार्यभार देख रहे मोहम्मद कामिल का कहना है कि उन्हें एबीसी चोरी होने की जानकारी मिली है। नगर पंचायत द्वारा थाने में तहरीर भिजवाई जा रही है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
विद्युत निगम और नगर पंचायत ने थाने में तहरीर नहीं दी



महिला के परिजनों का इंतजार
बहसूमा। गांव झुनझुनी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला को बंधक बनाकर धर्म परिर्वतन कराने एवं बेचने से मचे हंड़कप के बाद बुधवार को महिला को उसके परिजन लेने के लिए थाने पहुंच रहे हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार गांव झुनझुनी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा धर्म परिर्वतन कराकर बेचने की सूचना पर पुलिस महिला को बरामद कर थाने ले आई थी। वहां उसने स्वयं ही झुनझुनी गांव आने की जानकारी दी थी। महिला ने स्वयं को ग्रेजुएट एवं दो बच्चों की मां बताया था। पुलिस ने महिला के पिता को सूचना भेज दी थी। उसके परिजन जल्द पहुंच रहे हैं। खबर लिखे जाने तक महिला थाने में मौजूद थी।


एसएसपी का निरीक्षण टला
बहसूमा। एसएसपी मंजिल सैनी द्वारा बुधवार को थाने का निरीक्षण होने की सूचना पर तैनात सिपाही, हैड मोहर्रिर, दरोगा एवं एसओ थाने की सफाई व्यवस्था बनाने में लगे थे। एसएसपी का शाम करीब चार बजे फोन आया कि थाने का निरीक्षण निरस्त कर सीओ मवाना कार्यालय में आरओ है। इसके बाद ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed