{"_id":"59677c294f1c1bac488b488a","slug":"149995428120-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्हैडा चौकी क्षेत्र के गांव में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुल्हैडा चौकी क्षेत्र के गांव में
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना
मुल्हेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार रात्रि दूसरे संप्रदाय के पड़ोसी के यहां टेलीविजन देखने गई आठ वर्षीय मासूम को बदनीयती से दबोच लिया। परिजन मासूम की तलाश में पहुंचे तो युवक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया परंतु भीड़ ने पकड़कर पिटाई की तथा पुलिस को सौंप दिया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव है। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं।
मुल्हेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात में आठ वर्षीय मासूम दूसरे संप्रदाय के पड़ोसी के यहां टीवी देखने गई थी। उस समय घर पर युवक अकेला था। परिजनों ने रात्रि करीब साढे़ दस बजे बच्ची की तलाश शुरू की। बच्चों ने बताया कि वह पड़ोसी के घर में टीवी देखने गई है। परिजन उसके यहां पहुंचे तो युवक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने युवक को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। मासूम के परिजनों ने मुल्हेड़ा चौकी पर रात में ही तहरीर दी। मामला दो समुदाय का होने पर तनाव बन गया। हालांकि कुछ लोगों ने मिल बैठकर समझौता करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही लड़की पक्ष फिर से कार्रवाई की मांग करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया था। इसकी जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों में पहले समझौता हो गया परंतु बाद में दोनों पक्ष थाने चले आए। -रविंद्र सिंह चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा
विज्ञापन
अभी दोनों पक्ष आपस में समझौते का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर मिलते ही कार्रवाई कराई जाएगी।-मनोज कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर सरधना
मुख्य बातें
पड़ोसी के यहां टीवी देखने गई थी मासूम
पुलिस मामले की जांच में जुटी, समझौते के प्रयास जारी