फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिवमंदिर में आग से तनाव बना

शिवमंदिर में आग से तनाव बना

Tue, 06 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
शिवमंदिर में आग से तनाव बना
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली गांव के शिव मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देव प्रतिमा खंडित होने से तनाव फैल गया। लेकिन गांव के गणमान्य लोगों ने सूझबूझ से मामला संभाल लिया।
विज्ञापन

गांव के देवेंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में पूजा करने गईं तो मंदिर से धुआं निकल रहा था। अंदर पहुंचने पर देखा तो जिस जगह देव प्रतिमा रखी थी, वहां आग लगी थी। अष्ट धातु से बनी देव प्रतिमा भी चपेट में आ गई। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और पानी डालकर आग बुझाई। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गंगाराम ने आशंका जताई कि ये काम शरारती तत्वों का हो सकता है। आग से देव प्रतिमा खंडित हो गई है। आग से मंदिर के शीशे पिघलकर टूट गए। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे मंदिर के पुजारी शिवप्रकाश किसी काम से शहर गए थे। उनके पीछे ही किसी ने मंदिर में ऐसा किया होगा। मंदिर के गेट पर एक रुमाल भी पड़ा मिला है। वह किसी असामाजिक तत्व का हो सकता है। हालांकि इस घटना के बाद ग्रामीणों से सूझबूझ का परिचय दिया और किसी तरह का माहौल खराब नहीं होने दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी थी। पुलिस ने भी इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed