{"_id":"5932d22e4f1c1bc32e8b4599","slug":"149650284119-devband-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागल में किसान के पुत्र व भांजे का दिनदहाड़े अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागल में किसान के पुत्र व भांजे का दिनदहाड़े अपहरण
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल(सहारनपुर)। नागल के गांव बडूली के एक किसान के पुत्र व भांजे का दिनदहाड़े अपहरण किए जाने से सनसनी फैल गई। किसान ने अपहरण का आरोप अपने नौकर पर लगाया है। रुड़की की सिविल लाइन पुलिस ने तीनों को बरामद कर लिया।
बडूली निवासी किसान अनुज त्यागी ने दो वर्ष पूर्व नीरज (15) नाम के युवक को अपने यहां नौकर रखा था। खेड़ी आसा निवासी उसका भांजा रोहन पुत्र संदीप भी अपने मामा (अनुज) के यहां गर्मियों की छुट्टियों में आया हुआ था। शनिवार को रोहन अपने मामा के पुत्र विशाल (7) के साथ खेल रहा था। करीब ढाई बजे दोनों बालक लापता हो गए। जानकारी मिली की नौकर नीरज भी वहां नहीं था। जिस पर अनुज का शक गहरा गया और नागल पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। शाम करीब छह बजे तीनों को सिविल लाइन रुड़की की पुलिस ने बरामद कर लिया। जिनके रुड़की पुलिस पूछताछ कर रही है। अनुज त्यागी ने नौकर पर भांजे व पुत्र को अपहरण करने का आरोप लगाया है। नागल एसओ संजीव विश्नोई ने बताया कि किसान का पुत्र व भांजा नौकर के साथ रुड़की में बरामद कर लिए गए। जिनसे पूछताछ जारी है।
किसान ने नौकर पर लगाया अपहरण का आरोप, रुड़की में हुए बरामद