{"_id":"5c69c6bdbdec22737548bbb1","slug":"141550436029-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को गोली मारी ।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक को गोली मारी ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंद्र्रा। गांव ललियाना निवासी युवक को अज्ञात कार सवारों ने रविवार रात राधना-ललियाना मार्ग पर बौंद्रा तालाब के समीप दो गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्राम ललियाना निवासी अब्दुल कादिर पुत्र नईमुद्दीन रात करीब आठ बजेे किठौर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बौंद्रा गांव के तालाब के समीप ललियाना की तरफ से आए कार सवार बदमाशों ने अब्दुल कादिर पर गोलियां चला दीं। गोलियां उसकी कमर में जा लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। जिस पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर हलका दरोगा प्रमोद कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं, घायल युवक की हालत नाजुक बताई है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि घटना प्लानिंग से रची गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
मुख्य बातें
ग्राम ललियाना निवासी युवक बाइक पर सवार होकर किठौर से लौट रहा था