फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोच लगातार धमकाते थे, इसलिए मारी गोली

कोच लगातार धमकाते थे, इसलिए मारी गोली

Sat, 18 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कोच लगातार धमकाते थे, इसलिए मारी गोली
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार सरेशाम एथलेटिक कोच के सीने में गोली मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने आरोपियों से सिविल लाइन थाने में पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि कोच लगातार उन्हें धमकी देता था। जिसके चलते एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने आरोपी शेखर और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खरखौदा के उलधन गांव निवासी संदीप रंधावा पुत्र डालचंद स्टेडियम मेें एथलेटिक कोच हैं। छह माह पूर्व संदीप का सहारनपुर से यहां तबादला हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:45 बजे संदीप स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रहे थे। इस दौरान वहां तीन खिलाड़ी शेखर भाटी, मनीष और अंशुल बंसल पहुंचे। आरोप है कि शेखर ने संदीप के सीने से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही संदीप जमीन पर गिर पड़े। यह देख स्टेडियम के खिलाड़ी हमलावरों के पीछे दौड़े। लेकिन हमलावर स्टेडियम की दीवार फांदकर मवाना बस अड्डे की तरफ होते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही खिलाड़ियों ने संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। घायल कोच की आनंद हॉस्पिटल में हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कई बार गाली गलौज की
पुलिस को पूछताछ में आरोपी शेखर ने बताया कि कोच उन्हें गाली देते थे। मैंने कई बार कहा कि आप सीनियर हैं और सभी का सम्मान करना चाहिए। लेकिन वह धमकी देते थे कि यहां बिना कोच के आदेश के कुछ नहीं होता। हमने समझाने की कोशिश की तो धमकाते हुए ऐसे अपशब्द कहे कि बता भी नहीं सकते। एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन को लेकर भी विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
स्टेडियम में एथलेटिक कोच को गोली मारने में दो आरोपी गिरफ्तार
घायल कोच की हालत बनी हुई है अभी गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed