{"_id":"6aca28da28cb8904fe0f4f05","slug":"family-forced-to-remarriage-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1086689-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिता ने लॉकर में रखे गहने, भाई-भाभी ने घर से निकाला; युवती ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिता ने लॉकर में रखे गहने, भाई-भाभी ने घर से निकाला; युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
शादी के लिए दबाव बनाने और स्त्रीधन नहीं लौटाने का आरोप, पिता समेत तीन पर प्राथमिकी
अलीगढ़। शादी के बाद ससुराल से मायके लौटी युवती को यहां भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पिता ने उसके स्त्रीधन के गहने बैंक लॉकर में रखने की बात कहकर अपने पास रख लिए, जबकि भाई ने भी कुछ आभूषण ले लिए। बाद में भाई-भाभी दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगे। युवती के विरोध करने पर कथित तौर पर उसे रात 11 बजे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। अब युवती की शिकायत पर महुआखेड़ा पुलिस ने पिता, भाई और भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
धनीपुर की ठाकुर बस्ती निवासी नितिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को खुर्जा देहात के गांव कलैना निवासी शिवम से हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान उसके पिता जगदीश प्रसाद ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर ससुराल पक्ष से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में रकम वापस करने की बात कही गई थी। शिकायत के मुताबिक, रुपये वापस नहीं होने पर ससुराल पक्ष की ओर से मांग की जाने लगी, जिससे विवाद होने लगा।
नितिका का आरोप है कि 29 अप्रैल 2025 को उसके पिता उसे ससुराल से मायके ले आए। इस दौरान उसके पांच सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, टीका, चांदी की तागड़ी, तीन जोड़ी अन्य आभूषण और चांदी के चार सिक्के लिखित रूप से पिता को सौंपे गए थे। विवाद सुलझने पर दोबारा ससुराल जाने की बात भी हुई थी।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, मायके पहुंचने के बाद उसके भाई नितिन शर्मा ने कुछ गहने यह कहकर ले लिए कि उसकी पत्नी ज्योति शादी में जा रही है और लौटने पर आभूषण वापस कर देगा। बाकी गहने पिता ने बैंक लॉकर में रखने की बात कहकर अपने पास रख लिए। आरोप है कि कुछ समय बाद भाई और भाभी उस पर दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और रात में घर से निकाल दिया गया। युवती का कहना है कि आभूषण भी वापस नहीं किए गए, जिसके बाद उसे किराये के मकान में रहना पड़ रहा है।
सी ओ धनंजय कुमार ने बताया पुलिस ने नितिका की शिकायत पर पिता जगदीश प्रसाद, भाई नितिन शर्मा और भाभी ज्योति शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विजेंद्र यादव को सौंपी गई है।