{"_id":"5b1998b24f1c1b614d8b5335","slug":"141528404146-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस करोड़ की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। हाइवे पर करीब 30 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया।
सहंसर पाल सिंह पक्ष ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि बसपा के एक पूर्व विधायक ने जमीन पर कब्जा कर लिया और उस पर निर्माण शुरू करा दिया। मौके पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि इस बीच इस मामले के विवेचक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
वहीं, विवेचक एसआई रविंद्र कुमार का कहना है कि पूर्व विधायक पर जमीन के मालिकाना हक के संपूर्ण कागजात हैं। पीड़ित पक्ष के ही नेपाल नाम के एक व्यक्ति ने पूर्व विधायक को जमीन बेची थी। जिसका बैनामा है। इस मामले की पहले एसडीएम सरधना जांच कर चुके हैं। जांच के बाद कमिश्नर ने जमीन पर निर्माण कार्य कराने की अनुमति दी थी। दूसरे पक्ष के पास कोर्ट का स्टे नहीं है। अगर पीड़ित पक्ष कोर्ट से स्टे ले आए तो पुलिस निर्माण कार्य रुकवा सकती है। उधर, सहंसरपाल पक्ष का आरोप है कि उसके पास कोर्ट का स्टे है। लेकिन पुलिस ने उसे न मानते हुए साठगांठ कर निर्माण कार्य शुरू कराया।