फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे की सुरक्षा

हाईवे की सुरक्षा

Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
हाईवे की सुरक्षा
हाईवे पर सुरक्षित सफर के लिए पुलिस का पहरा
विज्ञापन


मेरठ। हाईवे के सुरक्षित सफर के लिए रविवार को पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग हुई। इसमें हाईवे के अलावा अन्य मुख्य मार्गों के लिए भी प्लान तैयार कर पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि कोहरे को देखते हुए रात में लूट, अपहरण की घटनाओं को रोकने के साथ ही यात्रियों के सुरक्षित सफर पर फोकस किया गया है। एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर से लेकर दौराला से आगे सकौती तक 12 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां यूपी 100 की गाड़ी और पेट्रोलिंग कार रहेंगी। इनके अलावा थाने की जीप भी गश्त करेगी। 15 मार्च तक पुलिस की ड्यूटी निर्धारित की गई है। मीटिंग में एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ दिनेश शुक्ला, एएसपी अंकित मित्तल, सीओ अखिलेश भदौरिया, सीओ पंकज कुमार, सीएफओ अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन प्वाइंटों पर विशेष चौकसी
एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर, परतापुर तिराहा, सुभारती बाईपास, कंकरखेड़ा बाईपास, पल्लवपुरम, सिवाया टोल, दौराला, सकौती के अलावा बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहा, बिजली बंबा चौकी, जाहिदपुर मोड़, फफूंडा पुलिया, खरखौदा, कैली, धीरखेड़ा चौकी, मवाना रोड पर कमिश्नरी आवास चौराहा, रजपुरा चौकी, इंचौली, मसूरी तिराहा, छोटा मवाना तिराहा, मवाना, बहसूमा हैं। गढ़ रोड़ पर मेडिकल, काली नदी, हसनुपर चौकी, मऊखास, किठौर नहर का पुल, शाहजहांपुर हैं। शामली व बागपत रोड पर भी प्वाइंट बनाए गए हैं। सप्ताह में प्रत्येक दिन एक सीओ की ड्यूटी रात में 12 बजे से सुबह छह बजे तक लगाई गई है। सीओ ड्यूटी चेक करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहसूमा बाईपास पर बैरियर
पुलिस अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि रात में बैरियर लगाकर कई वाहनों को एक साथ जाने दिया जाए। मवाना रोड पर बहसूमा बाईपास से रात में वाहनों को न जाने दिया जाए। रोडवेज बस, कार और अन्य वाहन छोटा बाईपास से न जाकर उन्हें मवाना के रास्ते भेजा जाए। दोनों छोर पर रात में बैरियर लगाने के निर्देश दिए।
खास बात
ट्रैफिक पुलिस ने जीरो माइल से लालकुर्ती पैठ तक चलाया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed