{"_id":"5a15e91e4f1c1b68678bd767","slug":"141511385374-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट, पथराव, लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट, पथराव, लाठीचार्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निगम के चुनाव में बुधवार को हुए मतदान के दौरान कई जगह बखेड़े हुए। सबसे ज्यादा हंगामा फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हुआ। जिसके चलते कई जगह आधा घंटे से एक घंटे के बीच मतदान रुका रहा। कहीं मारपीट तो कहीं पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़कर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई।
रिठानी में भाजपा और बसपा समर्थक भिडे़
रिठानी परतापुर स्थित अंबेडकर स्कूल में बने मतदान केंद्र के बाहर शाम करीब चार बजे भाजपा और बसपा समर्थकों ने एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा दिया। जिसको दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना पर सीओ अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर परतापुर मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गई। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। आसपास की दुकानों पर दोनों दलों के समर्थक बैठे थे। पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। वहीं, इस मामले में भाजपा नेता अजित सिंह ने परतापुर थाने में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ने का आरोप लगाया। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
ईवीएम गड़बड़ बताकर बंद कराई वोटिंग
टीपी नगर में गुप्ता कॉलोनी स्थित गौतम इंटर कालेज में वार्ड 35 के बूथ संख्या 389 पर एक युवक ने मतदान करते ही आरोप लगाया कि उसने महापौर की जिस प्रत्याशी को वोट दी, वह तो सही जगह गई, लेकिन पार्षद की वोट दूसरे प्रत्याशी को चली गई। पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने बूथ के दरवाजे बंद कर मतदान रुकवा दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा पहुंचे तो युवक एसओ से भी उलझ गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा और युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। अधिकारियों ने मशीन चेक कराई जो ठीक बताई गई। वहां पहुंचे भाजपा नेता पवन मित्तल आदि ने कहा कि मतदान की गति धीमी कराने के लिए ऐसा किया गया। युवक ने ईवीएम में गड़बड़ी की वीडियो होने का दावा किया। लेकिन जब एसओ ने वीडियो दिखाने को कहा तो वह चुप हो गया। एसओ ने कहा कि बूथ के अंदर मोबाइल ले जाना ही गैरकानूनी है। मुकदमा हो सकता है। इसके बाद युवक के तेवर ढीले पडे़।
बहन की वोट डालने पहुंचीं दो महिलाएं, हंगामा
घंटाघर स्थित धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर दोपहर को दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को महिला पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान आईडी चेक करने पर पता चला कि महिला फर्जी वोट डालने पहुुंची हैं। हंगामे की सूचना पर एसओ देहली गेट पहुंचे। महिलाओं के परिजनों का आरोप है कि महिला पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता कर उनके चेहरे से कपड़ा हटवाकर पहचान की, यह गलत है। बाद में पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। उनके परिजन भी थाने पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं अपनी बहन की वोट डालने गई थीं। एसओ देहली गेट के अनुसार दोनों महिलाएं फर्जी वोट डालने गई थीं। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
कहीं पार्षदों में मारपीट तो कहीं भिड़े कार्यकर्ता
वार्ड 81 की समर गार्डन कॉलोनी में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के लेकर हंगामा हुआ। आरोप था कि यहां करीब 700 वोट हैं और सुबह 11:15 बजे तक महज 28 वोट ही पड़ सके हैं, क्योंकि वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। यह सब प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ और इसमें एक पार्टी पदाधिकारियों की साजिश है। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस और पुलिस अफसर पहुंचे तो लोग और हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने एडीएम सिटी की गाड़ी रोक ली। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा तो भीड़ तितर-बितर हो गई। इसके बाद बसपा प्रत्याशी के पति योगेश वर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे उनका वोट डलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात करते हैं। हालांकि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, उनका वोट नहीं पड़ सका।
इसके अलावा फर्जी वोट डालने को लेकर शालीमार गार्डन के वार्ड 75 और 88 में खूब हंगामा हुआ। एक पार्षद प्रत्याशी पर भी फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया गया। इसी तरह वोटर लिस्ट में नाम गायब होने और फर्जी वोट डालने का आरोप-प्रत्यारोप लगाकर वार्ड 77 स्थित वीर बहादुर पब्लिक स्कूल बसपा और भाजपा वाले भिड़ पड़े, उनमें जमकर हंगामा हुआ। वहीं, वार्ड 82 स्थित आशियाना कालोनी के रोजी पब्लिक स्कूल में फर्जी वोट डालने के आरोप में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। चारों जगह पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया।
पार्षद प्रत्याशियों में चले लात-घूंसे, थाने में दी तहरीर
वार्ड 76 श्यामनगर गली नंबर दो ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में फर्जी मतदान करने के आरोप में दो पार्षद प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर लात-घूंसे चले। पार्षद प्रत्याशी मौ. हसन ने इस संबंध में लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बसपा के पार्षद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हसन और उसके साथी आतिफ का जिला अस्पताल में मेडिकल में कराया गया है।
फर्जी वोटिंग पर बखेड़ा, एक घंटा रहा मतदान प्रभावित
वार्ड 85 में सपा से खुर्शीद दुन्नी मलिक और निर्दलीय प्रत्याशी जमील अंसारी सहित कई अन्य पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। फतेहउल्लापुर रोड स्थित मदरसा हामिदया मिस्बाहुल उलूम में बूथों पर सुबह 7:30 बजे ही मतदान शुरू हो गया। दोपहर करीब तीन बजे निर्दलीय प्रत्याशी जमील अंसारी और इनके समर्थकों ने सपा प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मतदान स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस भी पथराव की चपेट में आ गयी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। वहां तख्तों और दोपहिया वाहनों को भी गिरा दिया। इस दौरान करीब एक घंटा मतदान रुका रहा। माहौल शांत होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सीओ ने अपनी मौजूदगी में मतदान शुरू कराया। सपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-दूसरे पर फर्जी मतदान कराने के आरोप लगाए।
शेरगढ़ी और शास्त्रीनगर में पुलिस से धक्का-मुक्की
फर्जी वोट को लेकर दोपहर को मेडिकल के शेरगढ़ी मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के समर्थकों पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। सूचना पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। इस दौरान सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस फोर्स ने मतदान केंद्र के बाहर खड़ी भीड़ को लाठी चलाकर दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस अफसरों की पूर्व विधायक से नोकझाेंक हो गई। कुछ लोगों ने एक सिपाही से भी धक्कामुक्की की तो पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पुलिस अफसरों ने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से चुनाव कर रही है। पुलिस के लिए सभी पार्टी और निदर्लीय प्रत्याशी भी बराबर हैं। पुलिस किसी भी स्थान पर भीड़ नहीं जुटने देंगी। एसओ मेडिकल ने कहा कि वोट आईडी से डाले जा रहे हैं। वोट कटी हैं या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
शास्त्रीनगर में मतदान केंद्र पर भी कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर नौचंदी और मेडिकल पुलिस मौके पहुंची और मामला शांत कराया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि कहासुनी हुई थी बाद में मामला निपट गया।