फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आठवीं की छात्रा पर शादी का दबाव, सरेआम छेड़छाड़

आठवीं की छात्रा पर शादी का दबाव, सरेआम छेड़छाड़

Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
आठवीं की छात्रा पर शादी का दबाव, सरेआम छेड़छाड़
मेरठ। स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा से पड़ोसी युवक ने बुधवार को सरेआम छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। न मानने पर उसका हाथ पकड़कर खींचा और बदतमीजी की। देहली गेट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाला अफसर नाम का युवक उसे परेशान कर रहा है। स्कूल आते-जाते वक्त उसका पीछा करता है । उसके साथ छेड़खानी करता है। आरोप है कि बुधवार सुबह स्कूल जाते वक्त आरोपी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उस पर शादी करने का दबाव बनाया। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी उनसे भी उनकी बेटी से जबरन शादी की बात कहता था। वे उसे समझा देते थे। लेकिन बुधवार को उसकी हरकत देख उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिजनों ने बताया कि इस घटना से छात्रा काफी सहमी हुई है। उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया है। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त सजा की मांग की है। एसओ ने देर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed