{"_id":"5a0707254f1c1bc45b8b56b7","slug":"131510410021-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल व्यापारी को पीटा, रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबिल व्यापारी को पीटा, रंगदारी मांगी
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अहमद नगर निवासी केबिल व्यापारी हारून पुत्र सईद ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत लिसाड़ी गेट पुलिस से की है।
व्यापारी हारून के अनुसार शनिवार शाम वह बाइक से ऑफिस से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोककर कनपटी पर तमंचा तान दिया। मारपीट करते हुए धमकी दी कि यदि रंगदारी की मांग पूरी नहीं की तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उधर, पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार पीड़ित ने एक व्यापारी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसपी सिटी के अनुसार केबिल व्यवसाय को लेकर व्यापारी का पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।