{"_id":"59baf1fa4f1c1b9a688b4ac5","slug":"131505423866-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपानेता के बेटे समेत पांच छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपानेता के बेटे समेत पांच छात्र गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी में तमंचा लेकर बृहस्पतिवार सुबह घूमते हुए सपा नेता के बेटे समेत पांच छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दिनभर छात्रों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है छात्रों पर तमंचा कहां से आया, इसकी अभी जांच चल रही है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर सुबह छह बजे से चेकिंग अभियान चल रहा था। ईव्ज चौराहे पर सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी बेगमपुल की तरफ से आ रही थी। उसको रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रुकी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें सवार पांच युवकों से पूछताछ की। कार लिसाड़ीगेट निवासी सपा नेता नजर अंसारी की है।
कार की तलाशी ली तो एक स्कूल बैग में तमंचा मिला। पुलिस ने कार सवार नजर अंसारी के बेटे शाहदाब, अनस, इमरान, फरमान और आफिस को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में छात्रों ने बताया कि वह मवाना रोड पर एक स्कूल में दोस्त से मिलने गए थे। वह नहीं मिला तो वापस लौट गए। पुलिस ने पांचों से पूछताछ की तमंचा उनके पास कहां से आया। उन्होंने बताया कि तमंचा अनस लेकर आया था।
विज्ञापन
थाने में हंगामा हुआ
शाहदाब इंटर, इमरान बीबीए, आसिफ बीकॉम, अनस और फरमान 12 वीं के छात्र हैं। छात्रों के पकड़े जाने की जानकारी लगते सपा नेता समेत छात्रों के परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनके बच्चे बेकसूर हैं। अनस के बैग में तमंचा था, पुलिस उस पर कार्रवाई करे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि पुलिस अभी जांच करने में जुटी है।
खास बात
सपा नेता का बेटा भी था मौजूद, स्कूल बैग में रखा था तमंचा