फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ के बदमाशों ने किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा

मेरठ के बदमाशों ने किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा

Sun, 27 May 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के बदमाशों ने किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अगवा
इंजीनियर को अगवा करने में मेरठ के बदमाश
विज्ञापन

मेरठ। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजीव कुमार का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले बदमाश मेरठ के बताए जा रहे हैं। जिसके चलते मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी एक्टिव हो गई है।
एचसीएल कंपनी नोएडा में तैनात सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजीव कुमार के माता-पिता रानीपुर हरिद्वार में रहते हैं। राजीव की पत्नी रेनू दो बच्चों के साथ हरिद्वार में सास-ससुर के पास गई थीं। 24 मई को राजीव का जन्मदिन था। उन्हें परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए रानीपुर पहुंचना था। लेकिन वह नहीं पहुंचे। राजीव के साले राजेंद्र शर्मा ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताया कि राजीव का अपहरण हो गया और परिजनों से फोन पर 15 लाख की फिरौती मांगी गई है। एडीजी और आईजी मेरठ ने इंजीनियर को बरामद कराने के लिए पुलिस टीम लगाई है। पुलिस को अंदेशा है कि मेरठ के बदमाशों ने अपहरण की वारदात की है। क्योंकि इससे पहले दिल्ली के डॉ. श्रीकांत को अपहरण कर मेरठ के बदमाश पांच करोड़ की फिरौती मांग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला
पुलिस नेे मेरठ के बदमाशों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। मेरठ-दिल्ली हाइवे पर कई जगहों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि इंजीनियर और उनका परिवार नोएडा में रहता है। पुलिस ने नोएडा से लेकर मेरठ तक जांच शुरू कर दी है।


खास बातें:
- पुलिस अफसरों को अंदेशा, एसटीएफ मेरठ भी लगी
- परिवार से मांगी रखी 15 लाख की फिरौती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed