फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद को चाकू मारा

पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद को चाकू मारा

Tue, 03 Apr 2018 03:23 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद को चाकू मारा
पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद को चाकू मारे
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद को चाकू से काट डाला। घायल युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।
मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के खारीकुआं मोहल्ले का है। अमित अग्रवाल (38)पुत्र अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी ज्योति (35) और बेटी प्रिंसी (8) के साथ रहता था। घर की ऊपरी मंजिल पर छोटा भाई सुमित परिवार समेत रहते है। अमित प्राइवेट जॉब कई महीने पहले छूट गई थी। पुलिस के मुताबिक अमित ने बताया कि उसने सुबह छह बजे अपनी पत्नी से आत्महत्या करने की बात कही। जिस पर ज्योति ने कहा कि मरने से पहले मुझे और मेरी बेटी को मार दो। जिस पर अमित ने ज्योति और प्रिंसी की गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद अमित ने अपनी गर्दन और हाथ में चाकू मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। कुछ देर बाद सुमित ऊपरी मंजिल से नीचे आया तो उसने भाई को खून से लथपथ देखा। बराबर में नजर गई तो भाभी ज्योति और भतीजी प्रिंसी के शव जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन

सुमित चिल्लाया तो दौड़े परिजन
सुमित ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। ज्योति और प्रिंसी के शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने अमित को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना कि पीड़ित परिजनों ने अमित द्वारा ही वारदात करना बताया है। अमित की हालत भी खराब बताई जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का कहना है कि पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपीनगर में पांच लोग ने की थी खुदकुशी
टीपीनगर की रघुकुल विहार में करीब एक साल पहले कर्ज में डूबने के कारण खुदकुशी कर ली थी। घर में पांचों लोगों के शव लटके देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। ठीक इसी तरह ही अमित अग्रवाल ने भी अपने परिवार का खत्म करने का प्लान बनाया था। पुलिस जांच कर रही कि कहीं अमित पर कोई कर्ज या फिर कोई दूसरी वजह तो नहीं थी।

खास बातें:
कोतवाली के खारी कुआं में हुई दिनदहाडे़ वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed