{"_id":"5a0b58754f1c1bc8678bb61a","slug":"11510692981-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद मासूम बोला खून-खून, पापा-पापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चश्मदीद मासूम बोला खून-खून, पापा-पापा
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसओ टीपी नगर के अनुसार मासूम शिवा ही अपनी मां के कत्ल का चश्मदीद है। वह मकान मालिक बुजुर्ग सहिराम को बाबा कहता है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला तो सहिराम को आता देख उससे बाबा-बाबा कहकर लिपट गया था। यही कहता रहा कि खून-खून। सहिराम जब कमरे में पहुंचे तो सोनिया का खून से लथपथ शव देखकर घटना का पता चला। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और एसओ ने शिवा से पूछताछ की तो शिवा बार-बार खून-खून ही बोलता रहा। जब उससे पूछा गया कि मम्मी को किसने मारा तो वह पापा-पापा बोला। सीओ के अनुसार बच्चे की बात से काफी हद तक साफ हो गया है कि हत्या महिला के पति ने की है।
किसी ने नहीं सुनी चीख
पुलिस के अनुसार हैरानी की बात है कि न तो किसी पड़ोसी ने सोनिया की चीख सुनी और न हत्या का किसी को पता चल पाया। मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार दंपति रोजाना ही झगड़ता था। रोजाना के क्लेश से तंग आकर उनसे मकान खाली करने को भी कह दिया गया था।
प्लानिंग के साथ वारदात
सोनिया की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि ऋषिपाल ने सोनिया को सुनहरे सपने दिखाकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन कोई सुख नहीं दिया। ऋषिपाल को नशे की लत लग चुकी थी। आए दिन सोनिया से पैसे मांगता था। सोनिया पर दूसरे युवक से संबंध होने का शक करने लगा था। इसी वजह से घर में रोजाना क्लेश रहता था। सोनिया ने उससे अलग होने का निर्णय ले लिया था। कोर्ट में विवाद भी चल रहा था। वहीं, सोनिया की बहन के अनुसार ऋषिपाल को उसकी बहन पर शक था कि वह उसके दोस्त से नजदीकी बढ़ा रही है। हत्या के बाद ऋषिपाल सोनिया का सारा जेवर, नगदी के अलावा अपने कपडे़ आदि सभी सामान भाग गया। जिससे साफ है कि उसने सोनिया की हत्या पूरी प्लानिंग से की।