फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तांत्रिक ने तीन महिलाओं से की लाखों की ठगी, छेड़छाड़ का प्रयास का आरोप

तांत्रिक ने तीन महिलाओं से की लाखों की ठगी, छेड़छाड़ का प्रयास का आरोप

Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने तीन महिलाओं से की लाखों की ठगी, छेड़छाड़ का प्रयास का आरोप
तांत्रिक ने की महिलाओं से डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक तांत्रिक के पास उपचार कराने पहुंची तीन महिलाओं से तांत्रिक ने लाखों की ठगी कर ली। रविवार को तांत्रिक से रुपये मांगने पहुंची महिलाओं के साथ गाली गलौच करते हुए उन्हें घर से भगा दिया। पीड़ित महिलाओं ने शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी।
किठौर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी तीन महिलाओं ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उक्त महिलाएं एक तांत्रिक से बीमारी का उपचार करा रहीं है। इस दौरान तांत्रिक ने तीनों महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये इलाज के नाम पर ले लिए। बताया कि तांत्रिक ने छेड़छाड़ का भी प्रयास किया। रविवार को तीनों महिलाएं तांत्रिक के घर रुपये वापस लेने उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि तांत्रिक ने महिलाओं के साथ गाली गलौज करते हुए भगा दिया। महिलाओं ने मवाना थाने में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा तहरीर दी गई है। तांत्रिक की गिरफ्तारी को लेकर तहरीर दरी गई पर वह फरार मिला।
विज्ञापन

-------
गन्ना ढुलाई में लगा ट्रक गायब
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी अजय कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका ट्रक संख्य एचपी 19 सी 8570 मवाना शुगर मिल में गन्ना ढुलाई में चल रहा था। ट्रक शनिवार को गायब कर दिया गया। चालक से पूछताछ की तो उसने वाजिब जानकारी नहीं दी। अजय ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक से पूछताछ में लगी है। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
स्कूटी सवार को बचाने में टेंपो पलटा
मवाना। गणेशपुर गांव के पास स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दो महिला, दो बच्चे घायल हो गए।
हस्तिनापुर निवासी सुशील ने बताया कि उसकी पत्नि शशि, मौसी मंग्गो, पुत्री विशाखा, मौसी का पुत्र नानू टेंपो से भात न्यौतनें के लिए महलका जा रहे थे। गणेशपुर गांव के पास स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। दो महिलाए व बच्चे घायल हो गए। टेंपो चालक मौके से फश्रार हो गया। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed