फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध कटान का भंडाफोड़

अवैध कटान का भंडाफोड़

Fri, 30 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
अवैध कटान का भंडाफोड़
मेरठ। पुलिस की छापामारी में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर अवैध कटान का खुलासा हुआ है। आम के बाग में पशुओं के अवशेष उबलते हुए पकडे़ गए। गलियों में बने गोदामों में पशु कटान होता मिला। कटान को लाए गए करीब 200 पशुओं को मुक्त कराया गया। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की कॉलोनियों में अवैध कटान की शिकायतों पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान के निर्देश पर बुधवार रात करीब दो बजे से बृहस्पतिवार छह बजे तक लिसाड़ी गेट थाना पुलिस की टीमों ने छापामारी की। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के अनुसार समर गार्डन की 100 फुटा रोड पर एक बाग से दुर्गंध आ रही थी। धुआं उठता देख पुलिस फोर्स ने बाग को घेरकर दबिश दी तो अंदर चर्बी पिघलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों मुमताज निवासी सुहेल गार्डन और उसके दो बेटों सजाउद्दीन और साजिद को दबोच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम को छापमारी में नीचा सद्दीकनगर में कयूम के गोदाम पर पशु कटान होता मिला। मौके से 400 किलो मीट और पशुओं के अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने यहां से सगे भाइयों शोएब और सादिक निवासी नीचा सद्दीकनगर को पकड़ते हुए कटान में प्रयुक्त सामान बरामद किया। वहीं पुलिस टीमों ने नीचा सद्दीकनगर में ही राजू, कयूम और अलीम के गोदामों पर दबिश देकर कटान के लिए 200 पशुओं को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच हुई जांच पड़ताल
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार पशु चिकित्सकों ने मीट भैंस का बताया। बरामद मीट को जमीन में दबवा दिया गया। पूरी कार्रवाई कैमरे में कैद की गई। वहीं, पुलिस ने ईदगाह कालोनी निवासी शहजाद को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार शहजाद गोकशी का आरोपी है। उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed