{"_id":"5946e6704f1c1b37738b4688","slug":"111497818736-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की तलाश में खंगाला गंगानगर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों की तलाश में खंगाला गंगानगर
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा मिलिट्री और पुलिस फोर्स ने खंगाला गंगानगर
मेरठ। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रविवार पूर्वाह्न 12 बजे से मध्याह्न तीन बजे तक गंगानगर इलाका खंगाला गया। एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात राम अर्ज के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के करीब 100 जवानों और 16 थानों की पुलिस फोर्स ने 17 प्वाइंटों पर सघन चेकिंग की।
चौतरफा घेराबंदी
कसेरूखेड़ा नाला, डिवाइडर रोड पर ओम प्लाजा, पीएनबी बैंक, कसेरू बक्सर तिराहा, शनि मंदिर, आईआईएमटी चौराहा, गंगा सागर कॉलोनी, ग्लोबल सिटी, कांशीराम आवास, आई ब्लॉक चौराहा, एम ब्लॉक, रक्षापुरम, अब्दुल्लापुर मार्ग पर चेकिंग की गई।
यह मिली सफलता
करीब एक हजार वाहनों की चेकिंग हुई। 70 बाइक थाने लाई गई। 6 बाइक सीज हुई। दो कारों के नंबर संदिग्ध मिले। 17 सौ रुपये शुल्क वसूला गया।
बाइक दौड़ाना महंगा पड़ा
एसपी देहात और सीओ ने मवाना रोड पर थाने के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। जिसके बाद आगे खड़े एसएसबी के जवानों ने बाइक सवारों को डंडा दिखाया तो दोनों युवकों ने बाइक गिरा दी और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। जिसके बाद उनकी बाइक थाने पहुंचा दी गई।
विज्ञापन
जारी रहेगा अभियान
एसएसपी जे. रविंदर गौड का कहना है कि पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर संदिग्धों की चेकिंग कराई गई। जो वाहन संदिग्ध मिले हैं उनकी जांच हो रही है। अभियान जारी रहेगा।