105 मेजों पर तय होगा 72 प्रत्याशियों का भाग्य, मतगणना के लिए दो ब्लॉक तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को गगोल रोड स्थित कताई मिल में होगी। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली मतगणना परिणाम आने तक निर्बाध रूप से जारी रहेगी। इस मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 15-15 मेजें लगायी जा रही हैं। सात विधानसभाओं के 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 105 मेजों पर होगा।
मतगणना के लिए दो ब्लॉक तैयार किए गए हैं। एक ब्लॉक में हस्तिनापुर और सरधना विधानसभा की मतगणना होगी और दूसरे ब्लॉक में किठौर, दक्षिण, मेरठ शहर, मेरठ कैंट और सिवालखास विधानसभा की मतगणना होगी। ईवीएम भी इन ब्लॉकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं। प्रत्येक विधानसभा में 14 मेज जहां ईवीएम से मतगणना के लिए होंगी, तो एक मेज संबंधित विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी के लिए होंगी। मतगणना कक्ष में सभी टेबल लगाकर उसके चारों तरफ जाली लगाकर बेरिकेडिंग की जाएगी। उस बेरिकेडिंग के बाहर कुर्सियां बिछी होंगी, जिन पर बैठकर प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना को देख सकेंगे।
अगले सप्ताह से ट्रेनिंग
मतगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी का वितरण हो चुका है। अगले सप्ताह से सभी को ट्रेनिंग देने का काम शुरू किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश चंद्र ने बताया कि सभी मतगणना कर्मियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गणना और उसका डाटा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दौरान सभी विधानसभाओं के निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।