फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मारपीट कर युवक से नकदी लूटी

मारपीट कर युवक से नकदी लूटी

Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर युवक से नकदी लूटी
मारपीट कर युवक से नकदी, मोबाइल लूटे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सोहराबगेट निवासी शोएब खान सोमवार सुबह श्यामनगर में किसी काम से निकला था। जैसे ही वह फातिमा मस्जिद के पास की गली से निकला, तभी कुछ युवकों ने उसकी स्कूटी को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने स्कूटी की चाबी निकाल ली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोएब ने बताया कि जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट कर रहे युवकों ने शोएब पर ही मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया। जब लोगों ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवक फरार हो गए। शोएब ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि युवक उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये और उसका मोबाइल लूटकर ले गये हैं। घटना के बाद उसने कंट्रोल रूम को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed