फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड में इनामी बदमाश गोली लगन से घायल। एफरार।

मुठभेड में इनामी बदमाश गोली लगन से घायल। एफरार।

Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड में इनामी बदमाश गोली लगन से घायल। एफरार।
हस्तिनापुर क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरों ने एसओ पर की थी फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बदमाश हुआ फरार, दूसरा बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। बदमाशों ने घेराबंदी होने पर एसओ पर फायरिंग की थी। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम था, जिस पर लूट, हत्या व चोरी के 16 मामले दर्ज मुकदमे हैं।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बाइक से दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। हस्तिनापुर एसओ धर्मेंद्र कुमार नहर पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी, जो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटो जंगल में फायरिंग की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश सतीश पुत्र रोहताश निवासी पाली थाना हस्तिनापुर है। इस पर 15 हजार रुपये का इनाम है। उसने अपने साथी का नाम शमसुद्दीन निवासी रठौरा बताया है। सूचना पर सीओ मवाना पंकज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से तमंचा 35 बोर और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहसूमा बाईपास पर लूटी थी कार
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सतीश ने अपने तीन साथियों के साथ डेढ़ साल पहले बहसूमा बाईपास पर कार लूट ली थी। जिसमें एक बदमाश पूर्व में पकड़ा गया था। सतीश शातिर लुटेरा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed