फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगा नगर ़1

गंगा नगर ़1

Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गंगा नगर ़1
गंगानगर। उल्देपुर गांव निवासी मिंटू ने राशन डीलर मारपीट का आरोप लगाया है। मिंटू के मुताबिक वह बृहस्पतिवार शाम मेरठ से गांव आ रहा था। गांव के नजदीक गांव निवासी राशन डीलर ने अनाज से भरी गाड़ी जंगल में खड़ी की हुई थी। इस पर उसने मोबाइल से फोटो खींच लिए और अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी पर जिला आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर शिखा पांडेय सहित अन्य अधिकारी राशन डीलर की एजेंसी पर पहुंचे, लेकिन डीलर नहीं मिला। अधिकारियों ने दुकान पर नोटिस भी लगा दिया। मिंटू के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह मेरठ जाने के लिए निकला। आरोप है कि रास्ते में राशन डीलर और उसके परिचितों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर राशन डीलर राजेंद्र सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed