फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16

16

Wed, 08 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
16
मेरठ। जागृति विहार में एक ही मकान का दो-दो बार बैनामा करने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाकर एसएसपी से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जागृति विहार निवासी प्रवेश त्यागी ने दो नवंबर को एसएसपी मंजिल सैनी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उन्हें जागृति विहार योजना में एक मकान की जरूरत थी। इसका पता चलने पर काफी पहले प्रॉपर्टी डीलर करण सिंह, बिमला देवी और उसका पुत्र गौरव उनके यहां आए थे। उन्होंने बिमला देवी के नाम का एक बैनामा दिखाकर उन्हें बिमला देवी के मकान को खरीदने का ऑफर दिया। 16 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया। चार लाख एडवांस भी तीनों को दे दिए गए थे।
विज्ञापन

27 अप्रैल 2017 को बैनामा कराने की तारीख तय हुई। उस महिला ने इस तारीख में मकान की रजिस्ट्री उनके नाम भी कर दी। उसी दिन तीनों को बकाया 12 लाख रुपये भी दे दिए गए थे। लेकिन उन्होंने मकान का कब्जा दो दिन बाद देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश ने बताया कि दो दिन बाद जब वह मकान पर कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि इस मकान का असली मालिक तारावती विनय कुमार, सुरजीत कुमार हैं। जिस दिन आवास विकास परिषद ने बिमला देवी के हक में मकान किया, उसी दिन बिमला देवी ने इसका बैनामा कर दिया था।

आरोप है कि उक्त तीनों ने उनके साथ 16 लाख रुपये और रजिस्ट्री खर्च के 1.20 लाख रुपये समेत कुल 17.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। तीन सितंबर को तीनों से उक्त रकम मांगी गई तो उन्होंने देने से मना किया। आरोप है कि करण सिंह ने उन्हें पिस्टल निकालकर धमकाया और गोली मारने की धमकी दी। प्रवेश त्यागी की शिकायत पर एसएसपी ने एसओ मेडिकल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खास बात
- एक मकान का दो बार बैनामा पर प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन नामजद
- एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस, पैसे मांगने पर मिली धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed