{"_id":"61e86837d0db1d252f10b0a9","slug":"crime-rape-ghaziabad-modinagar-news-gbd2329010125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
मुरादनगर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक ने रिसोर्ट में युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेट्रिमोनियल साइड पर युवक ने युवती से दोस्ती की थी। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि कॉलोनी निवासी एक युवती निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। बताया कि नवंबर 2020 में युवती ने मेट्रिमोनियल साइड पर अपना एकाउंट बनाया था। मार्च 2021 में युवती का परिचय पुनीत निवासी मुजफ्फरनगर से हुआ। युवक ने अपने को नेवी में अधिकारी बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुनीत ने परतापुर स्थित एक रिसोर्ट में युवती को मिलने के लिए बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवक ने शादी करने की बात कही, बताया कि अप्रैल माह में दोनों की रिंग सैरेमनी की गई। आरोप है कि इसके बाद युवक के परिजनों ने दहेज में 50 लाख रुपये व लग्जरी गाड़ी की मांग की। दहेज की मांग पूरी करने व शिकायत करने पर आरोपी युवक उसे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
एसओ ने बताया कि मामले में युवक पुरुषोत्तम उर्फ पुनीत कुमार, उसके पिता रघुपाल व मां सुदेश निवासी इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।