फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime News: Crooks Akbar and Salman killed in police encounter in Assam

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर: असम पुलिस से छूटकर भाग रहे थे गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान

Tue, 19 Apr 2022 02:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

पुलिस ने दो लाख के इनामी समेत दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। दोनों आरोपियों को असम पुलिस ने रिमांड पर ले रखा था। आज सुबह दोनों पुलिस से छूटकर भाग गए थे, इसके बाद दोनों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारे गए।

विज्ञापन
Crime News: Crooks Akbar and Salman killed in police encounter in Assam
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो लाख का इनामी रहा अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान असम में मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को पुलिस असम ले गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि असम पुलिस ने दोनों भाइयों को सात दिन के रिमांड पर लिया हुआ था। वहीं मंगलवार सुबह असम पुलिस उनको कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान दोनों भाई पुलिस से छूटकर भाग गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहन के पति को मार डाला: प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने सीने में मारी गोली, फिर चाकू से गोद डाला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद असम पुलिस की दोनों भाइयों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों भाई मारे गए। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान मारे गए हैं। दोनों के खिलाफ मेरठ में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी करने के बाद अकबर बंजारा गो मांस असम से दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें: बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed