{"_id":"5d70cceb8ebc3e0131497ec1","slug":"crime-network-running-through-whatsapp-video-call-from-jail-in-west-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम यूपी में जेल से वीडियो कॉल के जरिए चल रहा जरायम का नेटवर्क, अधिकारियों को भनक तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम यूपी में जेल से वीडियो कॉल के जरिए चल रहा जरायम का नेटवर्क, अधिकारियों को भनक तक नहीं
Thu, 05 Sep 2019 02:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने बागपत जेल में किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला कारागार में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल से दस अपराधियों का व्हाट्सएप कॉल के जरिये पश्चिम उत्तर प्रदेश में जरायम का नेटवर्क चल रहा था। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम और आईजी रेंज आलोक सिंह ने मंगलवार को जेल में छापामारी कर इसकी पोल खोली है। कौन अपराधी जेल में फोन चला रहे थे, इसकी जांच में साइबर एक्सपर्ट जुटे हैं।
कमिश्नर और आईजी रेंज ने बागपत जेल में अचानक छापामारी कर बैरक खंगालीं। जांच पड़ताल में अधिकारियों को वाईवाई राउटर और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बंदी जेल से ही जरायम का नेटवर्क चला रहे हैं।
इससे जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि जेल से अपराधियों का इतना बड़ा नेटवर्क फैला हुआ था और उनको भनक तक नहीं थी। साइबर एक्सपर्टों ने इसकी जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में विक्की सुन्हेड़ा समेत दस अपराधियों के नाम सामने आ रहे हैं। साफ है कि बागपत जेल से वेस्ट यूपी में अपराधियों का बड़ा नेटवर्क फैला था।

1800 अपराधी जेल में ज्यादा
बागपत जेल कर क्षमता 6620 अपराधियों की है। लेकिन 8420 अपराधी बंद हैं। 1800 अपराधी ज्यादा होने के चलते व्यवस्था भी खराब हो रही है। वहीं, जेल में 126 पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 41 पुलिसकर्मी हैं। 30 सीसीटीवी कैमरों में से 10 कैमरे खराब निकले।
तन्हाई बैरक से दूर हों अन्य बैरक
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जेल की तन्हाई बैरक के पास ही बच्चा बैरक है जबकि इसे दूर होना चाहिए। शासन को भेजी रिपोर्ट में भी इस बिंदु को शामिल किया गया है।
मिलाई पर आने वालों की चेकिंग
जेल में बंदियों से मिलने आने वालों की जांच पड़ताल की जाएगी। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग व्यवस्था बढ़ाई जाए।वहीं मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राज खुला कि जिला जेल में पिस्टल पहुंच गया। जेल से ही फोटो वायरल हुए। अब वाई-फाई मॉडम मिलने से साफ हो गया है कि बंदी एंड्रायड मोबाइल चला रहे हैं।