{"_id":"61e8678d0c9f4820b66b9d22","slug":"crime-ghaziabad-fire-modinagar-news-gbd2329046157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रेडीमेंट गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से रेडीमेंट गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से रेडीमेंट गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग
मुरादनगर। मैन कस्बा रोड स्थित पुरानी गुड़मंडी के सामने स्थित रेडीमेंट गारमेंट्स की दुकान में मंगलवार अचानक आग लग गई। दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
नूरगंज कॉलोनी निवासी आसिफ की मैन कस्बा रोड गुड़मंडी के सामने रेडीमेंट गारेंट्स की दुकान है। बताया कि मंगलवार रात करीब 11:45 बजे पुलिस ने दुकान से धुंआ निकलता देखा तो सूचना आसिफ व दमकल को दी। सूचना मिलते ही आसिफ परिवार सहित मौके पर पहुंचा। आसिफ का कहना है कि दमकल सूचना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, जब तक दुकान में रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के कपड़े व पांच हजार रुपये नकदी जल गई थी। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित ने दुकान में आग लगने की कोई तहरीर नहीं दी है।