फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricketer Suresh Raina's big statement, says I would like my daughter to play women's IPL

Meerut News: क्रिकेटर सुरेश रैना का बड़ा बयान, कहा- मेरी भी बेटी है, चाहूंगा कि वह भी महिला आईपीएल खेले

Thu, 19 Jan 2023 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Jan 2023 05:41 PM IST
सार

मेरठ के भामाशाह पार्क में गुरुवार को रणजी मैच देखने पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश की टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिला आईपीएल बेटियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन
Cricketer Suresh Raina's big statement, says I would like my daughter to play women's IPL
सुरेश रैना को प्रतीकचिन्ह भेंट करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भामाशाह पार्क क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी मैच के मुकाबले का आज तीसरा दिन है। रणजी मैच की दूसरी पारी में ओडिशा ने 15 ओवर में एक विकेट पर 126 रन बनाए हैं। क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रवीण कुमार भी स्टेडियम पहुंचे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें मेरठ में बना बैट प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने महिला आईपीएल को लेकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Live: रणजी मैच में पहुंचे सुरेश रैना व प्रवीण कुमार, ओडिशा ने 1 विकेट खोकर बनाए 126 रन
विज्ञापन


सुरेश रैना बोले- मेरी बेटी है, उसे महिला आईपीएल में खिलाना चाहूंगा 
गुरुवार को भामाशाह पार्क में रणजी मैच देखने पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश की टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा महिला आईपीएल से बेटियों को लाभ मिलेगा। महिला का क्रिकेट भी अच्छा होगा। मेरी बेटी है और मैं भी चाहूंगा कि वह आईपीएल में खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि मेरठ में रणजी मैच में काफी दर्शक हैं। यूपी के लड़के सबसे ज्यादा नीलामी में रहे हैं। मेरठ के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। शिवम मावी, कार्तिक त्यागी अच्छा कर रहे हैं और प्रियम गर्ग और रिंकू सिंह भी फॉर्म में हैं। रणजी में सीनियर खिलाड़ियों को भी खेलना चाहिए। शिवम मावी से खुश हूं कि अभी इंडिया खेल कर आने के बाद भी यहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed