फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket ground turns into battlefield, stone pelting, firing, youth gets shot

Meerut News: क्रिकेट मैदान बना जंग का अखाड़ा, पथराव, फायरिंग, युवक को लगी गोली

Wed, 17 Dec 2025 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Cricket ground turns into battlefield, stone pelting, firing, youth gets shot
मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से
गंगानगर (मेरठ) एनएच-34 स्थित सिखैड़ा गांव में निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर क्रिकेट खेलते समय दोनों टीमों में जमकर बवाल हुआ। खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए। ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और पथराव हुआ। जमकर फायरिंग हुई । एक युवक की जांघ में गाली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के सिखैड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय शिवम चौहान अपने भाई निखिल के साथ मंगलवार शाम चार बजे गांव में निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर क्रिकेट खेलने गया था। उसके साथ कस्तला गांव के युवक भी थे। मैदान में इनकी टीम का मैच नंगला मुख्तयारपुर गांव से आर्यन चौहान, उदित, कार्तिक धामा, हर्ष पंडित, उज्ज्वल आदि युवकों की टीम के साथ हो रहा था। मैच के दौरान किसी बात पर दोनों टीमों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि शिवम पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आर्यन और उदित ने पिस्टल और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली शिवम की जांघ में लग गई। वह जमीन पर गिर गया। पास से गुजर रहे वाहन सवार वहां रुके, दूसरी ओर शिवम पक्ष के अन्य युवक भी बाइकों से मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गए। घायल शिवम को बाइक से जसवंतराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंचौली थाने में पीड़ित शिवम की मां शशि ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



3 मिनट 10 सेकेंड के वायरल वीडियो में दर्ज पूरा बवाल
सोशल मीडिया पर इस घटना का 3 मिनट 10 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। युवक पिस्टल, तमंचे से फायरिंग करते हुए वीड़ियो में दिखाई दे रहे हैं। सफेद शर्ट पहने शिवम दूसरे पक्ष के युवकों को चुनौती देता नजर आ रहा है तभी सामने से तीन चार युवक उसे घेर लेते हैं और गोली चला देते है। गोली लगते ही शिवम जमीन पर गिर जाता है। उसके साथी पहले उसे ट्रॉली में लिटा लेते हैं। कुछ देर बाद ट्रैक्टर चला रहा युवक ट्रॉली निकाल देता है और खाली ट्रैक्टर को युवकों पर चढ़ाने के दौड़ा देता है। पूरा नजारा देख आसपास से गुजर रहे लोग वहीं रुक जाते हैं।


तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा : सीओ
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कई दिनों से युवक आउटर रिंग रोड पर क्रिकेट खेलते हैं। तीन दिन पहले भी इन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। मंगलवार को फिर से क्रिकेट खेलते समय विवाद हुआ। दोनों पक्षों से युवक आए और विवाद हुआ। शिवम को गोली लगी है। तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से

मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से

मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से

मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से

मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से

मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed