फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Create safe environment in university campus and hostels: Vice Chancellor

विवि कैंपस और छात्रावासों में सुरक्षित माहौल बनाएं : कुलपति

Tue, 12 Aug 2025 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Create safe environment in university campus and hostels: Vice Chancellor
- सीसीएसयू में एंटी रैगिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में एंटी-रैगिंग दिवस पर कैंपस के साथ ही विभिन्न छात्रावासों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि कैंपस और छात्रावासों में बेहतर और सुरसुरक्षित माहौल बनाएं। इसके लिए रैगिंग जैसी घटनाओं से दूर हरने का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रमों में छात्रों को एंटी-रैगिंग कानून, दंडात्मक प्रावधान, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और रैगिंग मुक्त माहौल बनाए रखने की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई। अंत में, सभी छात्र-छात्राओं को रैगिंग मुक्त माहौल बनाने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने कहा कि न तो वे रैगिंग करेंगे और न ही इसे सहन करेंगे। मुख्य वार्डन प्रो. दिनेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि रैगिंग न केवल एक दंडनीय अपराध है, बल्कि यह शिक्षा और संस्कार के मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन

दुर्गा भाभी गर्ल्स हॉस्टल में मुख्य वार्डन प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. सरू कुमारी एवं इंजीनियर निधि भाटिया आदि ने भाग लिया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र कुमार गौतम,डॉ. केपी सिंह, इंजीनियर प्रवीण कुमार, डॉ गौरव त्यागी, मनी सिंह एवं लक्ष्मी शंकर सिंह उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. सीपी सिंह एवं डॉ. विजय कुमार राम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed