फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Create awareness about road safety and distribute helmets

Meerut News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक कर हेलमेट बांटे

Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Create awareness about road safety and distribute helmets
सुनील कैथवास...सरस्वती लोक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अ
मेरठ। योगी फाउंडेशन की ओर से सरस्वती लोक में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान निशुल्क हेलमेट वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर और एआरटीओ राजेश कर्दम रहे। संस्था संरक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता और अरविंद अग्रवाल ने कहा कि सड़क हादसों में अनमोल जिंदगियां खत्म हो रही हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य सामाजिक कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने बतया कि फाउंडेशन अभी तक 204 जरूरतमंद बेटियों की शादी करा चुका है। आगामी माह में 21 बेटियों की शादी और कराई जाएगी। संरक्षक अरविंद अग्रवाल ने निशुल्क एंबुलेंस संचालन, रक्तदान शिविर भी लगाए जा रहे हैं। संस्था अध्यक्ष राजकमल गुप्ता ने कहा कि नियमों का पालन कर खुद की सुरक्षा करें और अन्य को सुरक्षित करें। इस मौके पर दीपक कसाना, श्रीकांत, आराधना, डॉ. रविंद्र कटारिया, सनी कुमार, अर्चना सिंह, हरेंद्र सिंह, नंदनी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed